ट्रेन खड़ी कर ट्रेन का लोको पायलट ट्रेक के किनारे बनी दुकान से समोसे खरीदने चला जाता है......
इंदौर-महू के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । इसमें एक जगह ट्रेन खड़ी है जबकि ट्रेन का लोको पायलट ट्रेक के किनारे बनी एक दुकान पर खड़ा है। वह दुकान से समोसे खरीदता है, फिर इंजन की तरफ बढ़ता है। लोको पायलट के इंजन में चढ़ने के बाद ट्रेन आगे बढ़ जाती है।...
वीडियो राऊ के रंगवासा रोड इलाके का बताया जा रहा है। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि इंदौर-महू डेमू ट्रेन यहां अक्सर कुछ मिनटों के लिए रुकती है। लोको पायलट ट्रेन से उतरकर पास की दुकान से समोसे खरीदता है। इसके बाद ही ट्रेन यहां से रवाना होती है।
रेल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
#vidisha #infovidishanews #vidishaschool #indorenews #indianrailnews #indianrailways #DemuTrain
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो


