बारिश के पहले तेज आंधी तूफान ने कहर बरपाया ,वेयर हाउस की टीन उड़ी,करोड़ों का नुकसान ....
विदिशा में लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है लेकिन बारिश के।पहले तेज आंधी तूफान ने ग्रामीण क्षेत्रों में कहर बरपा दिया है । विदिशा जिले के पालकी और धतुरिया हवेली गांव में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से वेयरहाउस और मकानों के तीन शेड उड़ने से ये पूरी तरह तबाह हो गए जिससे करोड़ो रुपये के नुकसान का अनुमान है। ...
तूफान और बिजली गिरने के कारण पालकी में एसएस वेयरहाउस की छत की टीन की चद्दरें 2 किलोमीटर दूर तक उड़ गईं और दीवारें ढह गईं। वही धतुरिया हवेली में एक टीन शेड उड़ गया ।
वेयरहाउस मालिक के अनुसार उसे 2 से ढाई करोड़ का नुकसान हुआ है ।
वहीं वेयरहाउस में रखा लाखों क्विंटल सरकारी और प्राइवेट गेहूं सुरक्षित है, लेकिन छत न होने से वह भीग गया है।
घटना के वक्त कर्मचारी सुरक्षित कार्यालय में थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन, नागरिक आपूर्ति निगम और MPWLC की टीमें मौके पर हैं और भीगे गेहूं को युद्ध स्तर पर दूसरे गोदामों में शिफ्ट किया जा रहा है।
#infovidishanews #infovidisha #vidisha #vidishaweather #vidishabarish #mpwlc #vidishakisan
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो


