सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर अचानक गिरने से तीन बच्चे घायल, एक बच्ची को गंभीर चोट......

विदिशा जिले में सिरोंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपालनगर स्थित शासकीय स्कूल में बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर अचानक गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। हादसे में एक बच्ची को गंभीर चोट आई है, जबकि दो अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।...

विदिशा जिले में सिरोंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपालनगर स्थित शासकीय स्कूल में बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर अचानक गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। हादसे में एक बच्ची को गंभीर चोट आई है, जबकि दो अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

घटना के बाद स्कूल भवन की जर्जर स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र के कई शासकीय स्कूलों की इमारतें खस्ताहाल हैं, लेकिन समय पर उनकी मरम्मत नहीं कराई जाती। यदि समय रहते भवनों की मरम्मत नहीं हुई तो भविष्य में इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है।

#सिरोंज #infovidisha #vidisha #sironj #vidishaschool #sironjnews #MPNews

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो