BASODA CRIME NEWS - विदिशा के बासौदा में पुलिस ने निकाला गुंडों का जुलूस,भरे बाजार लगवाई उट्ठक बैठक
BASODA CRIME NEWS - विदिशा के गंज बासौदा में पुलिस ने निकाला गुंडों का जुलूस ........
विदिशा जिले में अपराध का ग्राफ पिछले कुछ दिनों से तेज़ी से बड़ा है । अपराधी मारपीट , हत्या और चाकूबाजी की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं । पिछले दिनों बासौदा में नशा करने से रोकने पर एक युवक की हत्या कर दी गई तो उसके अगले ही दिन भरे बाजार दिन दहाड़े एक युवक की निर्ममता से पिटाई कर दी । गंभीर घायल युवक का भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक को अभी तक होश नही आया है । अपराधो के खिलाफ नागरिकों के बढ़ते आक्रोश और दवाब को देखकर अब पुलिस सक्रिय हुई है । आज बासौदा में युवक से मारपीट करने वाले अपराधियों को घटनास्थल पर ले जाकर वहां उनसे उट्ठक बैठक लगवाई है । आगे पुलिस अपराधियों के साथ कितनी सख्ती दिखाती है और अपराधो पर कैसे रोक लगाती है देखना होगा । कही ऐसा न हो कि , यह कार्यवाही जनता के बढ़ते दवाब और आक्रोश को कम करने महज खानापूर्ति साबित हो ।
#infovidisha #विदिशा #गंजबासोदा #ganjbasoda #बासौदा #Basoda #basodanews #Crime #basodacrime #basodacrimenews #vidishanews
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो


