VIDISHA RAM BARAT -शाही अंदाज से निकली बारात ,जनकपुर बना विदिशा,पग पग पर भव्य स्वागत कर उतारी आरती..

VIDISHA RAM BARAT -शाही अंदाज से निकली बारात ,जनकपुर बना विदिशा,पग पग पर भव्य स्वागत कर उतारी आरती.....

VIDISHA RAM BARAT -शाही अंदाज से निकली बारात ,जनकपुर बना विदिशा,पग पग पर भव्य स्वागत कर उतारी आरती..

#infovidisha #vidisha #विदिशा #रामलीला #राम_विवाह #राम_बारात #विदिशामेला #विदिशारामलीला #विदिशाकीखबर

विदिशा की 122 वर्ष से निरंतर चल रही ऐतिहासिक रामलीला में आज राम बारात का आयोजन हुआ । राम बारात विदिशा की जनता के लिए श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र है जिसे देखने सारा शहर बारात के रास्ते में घंटो खड़ा रहकर इंतजार करता है । यह राम बारात आज शाम को शहर के मुख्य मार्गो से निकली जो रामलीला मैदान पहुंचेगी । राम बारात शाम 5 बजे प्रारंभ हुई थी लेकिन रात को 9बजे तक 500 मीटर दूर तिलक चौक ही पहुंच पाई थी । राम बारात में राजा दशरथ सहित अनेक राजा रथों और पालकी पर सवार थे तो चारो भाई राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न घोड़ों पर सवार है । बारात में विदिशा शहर के सारे बंद सुमधुर संगीत बिखेर रहे थे । बारात में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई थी । साथ ही जोरदार आतिशबाजी भी की जा रही थी । बारात में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि ,मौर रामलीला मेला कमेटी से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल थे । पूरे शहर में बारात का भव्य स्वागत किया गया । नागरिकों और अनेक संस्थाओं ने पूरी बारात पर पुष्प वर्षा की और राम जी सहित चारो भाईयो की आरती कर उनका आशीर्वाद लिया ।

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो