बासौदा में पहाड़ी पर मिला युवक का शव , परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, शव रखकर किया चक्काजाम.......
विदिशा जिले के गंजबासौदा से 18 किलोमीटर दूर उदयपुर की जिंद बाबा पहाड़ी पर 18 वर्षीय युवक कन्हैयालाल अहिरवार का शव मिलने के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है। कन्हैयालाल e रिक्शा चलाता था और 1 जून से लापता था । उसका शव पहाड़ी पर बकरियां चराने वालों ने देखा और पुलिस को सूचना दी । घटना से नाराज लोगों ने शुक्रवार को गंजबासौदा के व्यस्ततम जय स्तंभ चौक पर युवक का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने और मृतक की बहन को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे।...
चक्काजाम के कारण चौक के चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
#infovidisha #MPNews #basodanews #basodacrime #vidishapolice #basodapolice #basoda #ganjbasoda #गंजबासौदा
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो


