मानसून की पहली बारिश शहर में जगह जगह जलभराव, नागरिक होते रहे परेशान, सड़कों पर दिखा नदी जैसा नज़ारा
विदिशा में मानसून की पहली तेज बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी। महज एक घंटे की बारिश में शहर की सड़कें तालाब बन गईं, कई कॉलोनियों और बाजारों में जलभराव हो गया, जबकि नाले उफान पर आ गए। कई घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से पहले जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त होने के दावे किए गए थे, लेकिन पहली ही तेज बारिश में ये दावे फेल नजर आए। अब लोगों का कहना है कि यदि एक घंटे की बारिश में शहर का यह हाल है, तो लगातार बारिश होने पर स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। नागरिकों ने नगर पालिका से स्थायी समाधान और बेहतर जल निकासी व्यवस्था की मांग की है।...
#infovidishanews #MPNews #vidishaweather #vidishabarish #vidisha #vidishaschool #infovidisha
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो


