रायसेन में 2 बसों की जोरदार टक्कर , 3 यात्रियों की मौत ,15 घायल.....

#रायसेन में आज सुबह लगभग 11 बजे भोपाल रोड पर सेहतगंज क्षेत्र स्थित टोल नाके के पास दो बस क्रॉसिंग के दौरान टकरा गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भोपाल की और जा रही बस में खिड़की के पास बैठे 3 यात्रियों की घटनास्थल पर मौत हो गई । 15 यात्री गंभीर घायल है जिन्हें इलाज के लिए आसपास के अस्पतालों में भेजा गया है । दुर्घटना में मृत यात्रियों में राष्ट्रीय कवि नीतेश व्यास भी शामिल है । दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस बल राहत और बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचा और घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया । तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह बताया जा रहा है । दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोनों बसो के कुछ हिस्सों के परखच्चे उड़ गए । कुछ मृत यात्रियों के शव भी पहचान पाने की स्थिति में नहीं थे । दुर्घटना के बाद चारों और चीख पुकार मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया ।जिसे बाद में प्रशासन ने व्यवस्था बनाकर खुलवाया ।...

#रायसेन में आज सुबह लगभग 11 बजे भोपाल रोड पर सेहतगंज क्षेत्र स्थित टोल नाके के पास दो बस क्रॉसिंग के दौरान टकरा गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भोपाल की और जा रही बस में खिड़की के पास बैठे 3 यात्रियों की घटनास्थल पर मौत हो गई । 15 यात्री गंभीर घायल है जिन्हें इलाज के लिए आसपास के अस्पतालों में भेजा गया है । दुर्घटना में मृत यात्रियों में राष्ट्रीय कवि नीतेश व्यास भी शामिल है । दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस बल राहत और बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचा और घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया । तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह बताया जा रहा है । दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोनों बसो के कुछ हिस्सों के परखच्चे उड़ गए । कुछ मृत यात्रियों के शव भी पहचान पाने की स्थिति में नहीं थे । दुर्घटना के बाद चारों और चीख पुकार मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया ।जिसे बाद में प्रशासन ने व्यवस्था बनाकर खुलवाया ।

#infovidisha #raisennews #raisenaccident #mpnews #busaccident #roadaccident

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो