वेतन न मिलने से नाराज युवक चढा टावर पर , मच गया हड़कंप,अधिकारियों के समझाने के बाद उतरा

विदिशा जिले के कुरवाई में एक युव बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। युवक को देखकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में अधिकारियों की समझाइश के बाद युवक नीचे उतरा। पुलिस ने युवक का मेडिकल कराया।...

विदिशा जिले के कुरवाई में एक युव बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। युवक को देखकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में अधिकारियों की समझाइश के बाद युवक नीचे उतरा। पुलिस ने युवक का मेडिकल कराया।

जिले के खजुरिया गांव के रहने वाला मलखान यादव (35) शुक्रवार को कुरवाई के तहसील कार्यालय के पास में लगे बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। मलखान को टावर पर चढता देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी जानकारी लगते ही एसडीओपी मनीष राज सिंह तहसीलदार संदीप शर्मा, थाना प्रभारी विजेन्द्र मर्सकोले पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मलखान को समझाने का प्रयास किया। काफी समझाने के बाद में मलखान नीचे उतरा। पुलिस ने मलखान का मेडिकल कराया।

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो