विदिशा 2 सगी बहनों को नागिन ने डसा, दोनो की मौत ,भाई के सिरहाने बैठा था उसका बिस्तर खींचकर बचाया ...

विदिशा। सर्प दंश से दो सगी बहनों की हुई मौत।...

विदिशा। सर्प दंश से दो सगी बहनों की हुई मौत।

विदिशा। ग्राम पंचायत डाबर के अंतर्गत आम वाली कालोनी में रहने वाली एक ही परिवार की दो बेटियों की सर्पदंश से मौत हो गई। मेडिकल कालेज में पीएम कराने के बाद दोनों बहनों का अंतिम संस्कार किया गया।

आम वाली कालोनी में रहने वाले गजराज अहिरवार के घर रविवार -सोमवार रात एक बजे के लगभग सर्प दंश की घटना घटित हुई। उनकी 14 वर्षीय बड़ी बेटी ऋशिका को सर्पदंश के बाद मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। सुबह तक उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजन उसे भोपाल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान ऋशिका ने दम तोड़ दिया। इधर गजराज अपनी मृत बेटी को घर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। दूसरी तरफ गजराज के छोटे भाई हेमराज, ऋशिका की छोटी बहन साधना को लेकर मेडिकल कालेज जा पहुंचे। जहां इलाज के दौरान सोमवार दोपहर साधना ने भी दम तोड़ दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि एक सर्प जो घर में घुसा था, उसके दोनों बेटियों को डंसा। खास बात यह रही कि दोनों अलग-अलग कमरों में सो रही थीं। जिस कमरे में सर्प मिला, उसे बाहर से बंद कर दिया, लेकिन वह बाद में नजर नहीं आया। कमरे से बाहर निकलने की भी जगह नहीं थी। गजराज ने बताया कि उनके चार बच्चे थे, एक बेटा और तीन बेटियां। जिनमें से दो बेटियों की दुखद मृत्यु हो गई है। गजराज के पारिवारिक मित्र माखनलाल अहिरवार ने बताया कि सोमवार शाम पीएम के बाद दोनों बेटियों का शव जब एक साथ अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया।

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो