विदिशा के दुपारिया का मामला , पीड़ित परिवार ने आज शाम कलेक्टर एसपी से कलेक्टर ऑफिस में की मुलाकात

- विदिशा जिले के दुपारिया का मामला , पीड़ित परिवार ने आज शाम कलेक्टर एसपी से कलेक्टर ऑफिस में की मुलाकात...

- विदिशा जिले के दुपारिया का मामला , पीड़ित परिवार ने आज शाम कलेक्टर एसपी से कलेक्टर ऑफिस में की मुलाकात

- प्रशासन और शासन द्वारा दी गई 10 लाख रुपए की मदद और अन्य सहायता पर दिया धन्यवाद

- मीडिया , ग्रामीणों , समाज बंधुओ का सहयोग के लिए दिया धन्यवाद

- परिवार ने अब इस मामले में राजनीति न करने की अपील की

- इस मांग को लिखित रूप से कलेक्टर और एसपी के सामने रखा

पिछले 7 दिनों के दौरान विदिशा जिले सहित प्रदेश भर में दुपारिया कांड को लेकर जो हंगामा मचा हुआ था वह अब शांत होता नजर आ रहा है... दरअसल आज शाम 5 बजे के लगभग दोपहर दुपारिया के गोस्वामी परिवार के सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे... जहां उन्होंने कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और एसपी दीपक शुक्ला से मुलाकात की... मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने मीडिया, गांव के रहवासी, समाज के लोग और अन्य सहयोगियों का सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया... साथ ही साथ उन्होंने कहा कि इस कांड को लेकर कुछ लोग राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रहे हैं.... वह बंद होना चाहिए इसी संबंध में उन्होंने कलेक्टर से भी सहयोग की अपील की हालांकि इसके साथ उन्होंने घर के मुखिया की आत्महत्या के पीछे जिन तीन व्यक्तियों के नाम का उल्लेख किया था उन पर कार्यवाही की मांग की है

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो