विदिशा जिला अस्पताल के शौचालय में महिला की डिलीवरी , परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप किया हंगामा
विदिशा जिला अस्पताल के शौचालय में महिला की डिलीवरी हो गई ।...
विदिशा जिले में स्वास्थ सेवाओं ने पूरी तरह दम तोड़ा ।
सभी अस्पतालों में सिर्फ रेफर की सुविधा उपलब्ध ।
विदिशा जिला अस्पताल के शौचालय में एक महिला की डिलीवरी हो गई।परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और मनमानी के आरोप लगाये है।
कुरवाई क्षेत्र के कूलन गांव निवासी महिला की डिलीवरी होना थी। वह कुरवाई अस्पताल गई , तो उसे विदिशा जिला अस्पताल रेफर कर दिया । विदिशा में जब उस महिला को भर्ती कराया गया तब रात हो चुकी थी । परिजनों ने बताया कि रात से ही महिला को बहुत दर्द हो रहा था । लेकिन डॉक्टर और नर्स न तो सही तरीके से बात कर रहे थे न ही इलाज । कई बार डॉक्टर और नर्स से कहने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई । एक नर्स ने तो उन्हें यह कहकर बाहर भेज दिया कि अभी डिलीवरी नहीं होना है । कुछ देर बाद अचानक महिला को दर्द बढ़ा । और वह शौचालय चली गई , उसी दौरान महिला की शौचालय में ही डिलीवरी हो गई । इसे लेकर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही करने का आरोप लगाया और हंगामा करने लगे।
जब इसकी जानकारी सिविल सर्जन शिशिर रघुवंशी को मिली तो वे अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने कहा कि मैंने बच्चा और उसकी मां को देख लिया है। दोनों ही सुरक्षित हैं। साथ ही स्टॉफ के जिन लोगों ने बदतमीजी या लापरवाही की है। उसकी जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी ।
#vidishatoday #infovidisha #vidishanews #भाजपा #bhopal #vidisha #विदिशा #अस्पताल #hospital #हॉस्पिटल #डिलीवरी #स्वास्थ #विदिशा_की_खबर #विदिशा_हॉस्पिटल #vidishahospital
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो


