कुरवाई के सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने का मामला , गुस्साए आप कार्यकर्ताओं ने जला दिया...
विदिशा जिले के कुरवाई में सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने के मामले में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया।...
छत गिरने से कुछ छात्राएं घायल हुई थी। इसी घटना को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार की शाम को विदिशा बस स्टैंड पर मध्यप्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया ।
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि जब सरकारी स्कूलों के रखरखाव और शिक्षा कार्य के लिए करोड़ों रुपए का बजट का प्रावधान किया जाता है। तब ऐसी क्या वजह है कि इस प्रकार की घटनाएं सामने आती हैं। यदि इस घटना में किसी की मौत हो जाती तो उसका जिम्मेदार कौन होता ।
#infovidisha #vidishanews #vidishatoday #vidisha #aap #आप #विदिशा
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो


