विदिशा कलेक्ट्रेट में स्ट्रेचर पर घायलों को लेकर उनके परिजनों ने क्यों किया हंगामा , जानिए पूरी खबर

- कल मनिया बरखेड़ा में दो व्यक्तियों के साथ गांव के ही 5-6 व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियारों से की गई मारपीट...

- कल मनिया बरखेड़ा में दो व्यक्तियों के साथ गांव के ही 5-6 व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियारों से की गई मारपीट

- जिला अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों को लेकर पहुचे कलेक्ट्रेट एसपी आफिस मे दिया ज्ञापन

- आरोपियों पर धारा 307 कायम करने की मांग

- जिला अस्पताल में कल शून्य पर एफआईआर करने वाले कोतवाली थाना टीआई ने इस मामले में दी जानकारी
- चुनावी रंजिश को लेकर विवाद होने की बात आई सामने


शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मनिया बरखेड़ा में दो व्यक्तियों के साथ गांव के ही 5 से 6 व्यक्तियों ने धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया... दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.... वहीं परिजनों ने आज दोनों घायलों को स्ट्रेचर पर रखकर कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने एसपी ऑफिस में लिखित ज्ञापन देते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने और हत्या के प्रयास की धारा के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है.... बताया गया कि यह चुनावी रंजिश के चलते मारपीट की गई है पिछले 2-3 दिनों के दौरान भी अन्य सदस्यों से मारपीट की गई है... इस पूरे मामले को लेकर कोतवाली थाना टीआई आशुतोष सिंह ने बताया कि इस घटना को लेकर अस्पताल में ही कल शाम शून्य पर कार्रवाई की गई थी... डायरी शमशाबाद थाने भेजी जा रही है... उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित और घायल सीधे अस्पताल पहुंचे थे दूसरा पक्ष भी घायल है जो अस्पताल में भर्ती है ।

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो