VIDISHA NEWS - 4 पैर की बच्ची ने लिया जन्म,उपचार के लिए परेशान पिता ने उठाए बेटी बचाओ योजना पर सवाल

विदिशा जिला कुरवाई तहसील की ग्राम जोनाखेड़ी निवासी फूल सिंह के यहां मंडी बामौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कन्या का जन्म हुआ , लेकिन उसको देख कर सब आश्चर्यचकित रह गए । क्योंकि उस बच्ची के 2 की जगह 4 पैर थे । आनन फानन में उसे विदिशा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । जहां उसके पिता उसे लेकर पहुंचे तो वहां के डाक्टरों ने उसे भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया । नवजात बच्ची के पिता उसे लेकर इस अस्पताल से उस अस्पताल घूमकर वापस विदिशा ले आए । अब वह शिवराज सरकार के बेटी बचाओ अभियान पर सवाल उठाते हुए , कलेक्टर से मिले और मदद की गुहार लगाई है । कलेक्टर ने डाक्टरों से चर्चा और परामर्श उपरांत बच्ची के पूरे इलाज का भरोसा दिया है । वहीं चुनावी मौसम में कांग्रेस भी बेटी के इलाज के बहाने शिवराज सरकार की तमाम योजनाओं पर प्रश्नचिन्ह लगा रही है ।...

विदिशा जिला कुरवाई तहसील की ग्राम जोनाखेड़ी निवासी फूल सिंह के यहां मंडी बामौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कन्या का जन्म हुआ , लेकिन उसको देख कर सब आश्चर्यचकित रह गए । क्योंकि उस बच्ची के 2 की जगह 4 पैर थे । आनन फानन में उसे विदिशा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । जहां उसके पिता उसे लेकर पहुंचे तो वहां के डाक्टरों ने उसे भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया । नवजात बच्ची के पिता उसे लेकर इस अस्पताल से उस अस्पताल घूमकर वापस विदिशा ले आए । अब वह शिवराज सरकार के बेटी बचाओ अभियान पर सवाल उठाते हुए , कलेक्टर से मिले और मदद की गुहार लगाई है । कलेक्टर ने डाक्टरों से चर्चा और परामर्श उपरांत बच्ची के पूरे इलाज का भरोसा दिया है । वहीं चुनावी मौसम में कांग्रेस भी बेटी के इलाज के बहाने शिवराज सरकार की तमाम योजनाओं पर प्रश्नचिन्ह लगा रही है ।

#vidishatoday #infovidisha #vidishanews #vidisha #विदिशा #mpnews #shivraj

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो