VIDISHA NEWS - 1 साल बाद मिले मां बेटे , युवा समाजसेवी की पहल रंग लाई, देखकर लोग हुए भावुक

1 साल बाद हुआ मां बेटे का मिलन ...

1 साल बाद हुआ मां बेटे का मिलन

विदिशा। आज विदिशा जिला अस्पताल में एक अनोखा मिलन देखने को मिला जहां पिछले 1 साल से अपने घर से गायब बूढी मां से मिलकर उसका बेटा गमगीन हो गया दरअसल उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के एक गांव में रहने वाली बुजुर्ग महिला जो मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर है वह वहां से भटक कर विदिशा आ गई थी और लगभग 1 साल से विदिशा में अलग-अलग जगह पर घूम फिर कर मांग कर खाना खा रही थी। सड़क के बीच-बीच अक्सर वह सो जाती थी। शहर में आदर्श तिवारी जो समाज सेवा का कार्य करते हैं अपनी टीम के साथ पिछले महीने 29 तारीख को उक्त महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज कराया लेकिन अचानक अस्पताल से भी महिला भाग खड़ी हुई। उसके बाद 2 दिन पहले फिर से महिला उन्हें मुख्य बाजार में दिखी महिला को फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया इसके बाद महिला अस्पताल से फिर भाग कर कोतवाली थाने के नजदीक पहुंची जहां डीएसपी प्रतिभा शर्मा द्वारा उसे जिला अस्पताल में आदर्श तिवारी मदद से भर्ती कराने के साथ महिला के घर का पता करने की प्रक्रिया शुरू की। मालूम हुआ कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के नजदीक एक गांव से एक महिला एक साल से गायब है जिसका हुलिया विदिशा में मिली इस बुजुर्ग महिला से मिल रहा था उसके बाद उनके बेटे से संपर्क किया गया और आज वह विदिशा अपनी मां को लेने पहुंच जिला अस्पताल में जब पुलिस की मौजूदगी और समस्या भी आदर्श तिवारी की मौजूदगी में बेटा अपनी मां से मिला तो मन भी अपने बेटे को पहचान गई और अपनी मां को 1 साल बाद प्रकार बेटा भी भावुक हो गया एक साल से गायब अपनी मां को दोबारा मिलने की उम्मीद खो चुके बेटे ने मां को देखकर समाज सेवी और विदिशा पुलिस का धन्यवाद दिया

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो