VIDISHA NEWS -सिरोंज विधायक ने गुस्से में ठोंकी छाती बोले अगर भ्रष्टाचार किया हो तो सपरिवार मर जाऊं

विदिशा जिले के सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहते है । वह अपनी सरकार और प्रशासन के खिलाफ भी कड़ा बयान देने से नही चूकते । आज फिर उमाकांत शर्मा का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे वह गुस्से में छाती पीटते हुए उनके ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वालों को चुनौती दे रहे है कि वह सबूत दे या साबित करे कि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है । ...

विदिशा जिले के सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहते है । वह अपनी सरकार और प्रशासन के खिलाफ भी कड़ा बयान देने से नही चूकते । आज फिर उमाकांत शर्मा का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे वह गुस्से में छाती पीटते हुए उनके ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वालों को चुनौती दे रहे है कि वह सबूत दे या साबित करे कि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है ।

दरअसल बताया जा रहा है कि सिरोंज विधायक जी पर किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था।

विधायक ने इस पोस्ट पर अपनी ओर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुझ पर 4 बीघा जमीन और 4 करोड़ रुपए लेने का आरोप लगाया जा रहा है। एक दूसरी पोस्ट में उनके ऊपर 2 बीघा जमीन और रुपए लेने का आरोप लगाया। इसके बाद उमाकांत शर्मा आक्रोशित हो गए। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया और अपने विरोधियों पर भड़क गए।


उमाकांत शर्मा ने कहा कि लोग जब मुझे हरा नहीं पाए तो अब मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उन्होंने लोगों के बीच छाती ठोंकी और दिवंगत लक्ष्मीकांत शर्मा, अपने खानदान और भगवान की सौगंध खाते हुए कहा कि अगर मैंने एक रुपया भी लिया हो तो मैं परिवार सहित मर जाऊं।



उन्होंने कहा कि उमाकांत मर सकता है लेकिन भ्रष्टाचार नहीं करेगा। आरोप लगाने वाले को सामने आकर बताना चाहिए कि मैंने किससे पैसे लिए हैं।

#vidisha #विदिशा #infovidisha #vidishanews #vidishatoday #भाजपा #बीजेपी #shivraj #bhopal #mpnews #sironj #sironjnews #मध्यप्रदेश #सिरोंज #मध्यप्रदेशसमाचार #madhyapradesh

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो