VIDISHA जल्दबाजी के चक्कर में अपनी जान की बाजी लगा रहे लोग

लापरवाही की इंतहा......

लापरवाही की इंतहा...
विदिशा के आनंदपुर तहसील के ग्राम ओखली खेड़ा की कांडई नदी के उफान के बाद... कल से पुलिया के तीन चार फीट ऊपर से पानी बह रहा है.... ऐसे में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उस पुलिया पार करते समय.. गांव के ही ग्राम सचिव गोपी दादा बड़ी लापरवाही करते हुए पुलिया पार करते समय पानी के बहाव के चलते बाल बाल बचे... खुद गैर जिम्मेदार होते हुए पानी के इतने बहाव के बाद भी भी पुलिया पार करते हुए बमुश्किल बच पाए... और लापरवाही की इंतहा तो जब हुई जब जान जोखिम में डालते हुए उसी गांव के ग्रामीणों को को अपनी बाइक बचाने के लिए उसी पुलिया में बुलाया... विदिशा में पहले भी कई पुलिया पर पानी के बाद कई हादसे हो चुके कई जान हानि हो चुकी है.. वायरल वीडियो में ना तो कोई पुलिसकर्मी या ना कोई अन्य प्रशासनिक व्यक्ति लोगों को पुलिया पार करने से मना करता नजर आ रहा है... हादसे में कई लोग डूब सकते थे.. वायरल वीडियो में उस सचिव के साथ पुलिस और प्रशासन की लापरवाही भी साफ़ दिखाई दे रही है... बरहराल एक बड़ा हादसा टला.. कोई जनहानि नहीं हुई.. लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और पुलिस सोशल मीडिया पर ट्रोल होते हुए नजर आए...

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो