विदिशा में मेंढक मेंढकी का विवाह होते ही बारिश शुरू , बारिश न होने से ग्रामीणों ने कराया विवाह।

बारिश नही होने से लोग परेशान है सबसे ज्यादा  किसान , ऐसे में क्षेत्र में अच्छी बारिश के लिए लोग भगवान से प्रार्थना करने के अलावा अब टोन टोटके का भी सहारा ले रहे है ।  ऐसा ही एक टोटका हुआ है विदिशा जिले के गुरारिया हवेली गांव में । यहां के ग्रामीणों ने अच्छी बारिश के लिए गांव के शिव मंदिर में मेंढक और मेंढकी की शादी कराई । इस शादी में हिंदू मान्यता अनुसार सारी रस्में पूरी की गई । शादी में निमंत्रण पत्र भेजकर आमंत्रण दिया गया । दूल्हा बने मेंढक राजा बारात भी सजी , और  उन्होंने दुल्हन मेंढकी के साथ फेरे भी लिए । शादी में शामिल हुए अतिथियों को स्वलपाहर भी कराया गया । पिछले वर्ष भी इस टोटके के बाद क्षेत्र में जबरदस्त बारिश हुई थी । और आज भी शादी के बाद बारिश शुरू हो गई है ।...

बारिश नही होने से लोग परेशान है सबसे ज्यादा  किसान , ऐसे में क्षेत्र में अच्छी बारिश के लिए लोग भगवान से प्रार्थना करने के अलावा अब टोन टोटके का भी सहारा ले रहे है ।  ऐसा ही एक टोटका हुआ है विदिशा जिले के गुरारिया हवेली गांव में । यहां के ग्रामीणों ने अच्छी बारिश के लिए गांव के शिव मंदिर में मेंढक और मेंढकी की शादी कराई । इस शादी में हिंदू मान्यता अनुसार सारी रस्में पूरी की गई । शादी में निमंत्रण पत्र भेजकर आमंत्रण दिया गया । दूल्हा बने मेंढक राजा बारात भी सजी , और  उन्होंने दुल्हन मेंढकी के साथ फेरे भी लिए । शादी में शामिल हुए अतिथियों को स्वलपाहर भी कराया गया । पिछले वर्ष भी इस टोटके के बाद क्षेत्र में जबरदस्त बारिश हुई थी । और आज भी शादी के बाद बारिश शुरू हो गई है ।

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो