मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम आज कुरवाई में संपन्न , 3 अरब से ज्यादा की सौगातें क्षेत्र को मिली

- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कुरवाई में हुआ जोरदार रोड शो...

- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कुरवाई में हुआ जोरदार रोड शो

- मात्र 2 किलोमीटर के रास्ते को पार करने में लगा 2:15 घंटा

- करोड़ों रुपए की सौगात कुरवाई और उसके आसपास के क्षेत्र में सीएम ने दी

- जनदर्शन कार्यक्रम के तहत हजारों की तादाद में मौजूद जन समुदाय को कम ने किया

- मध्य प्रदेश सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना लाडली बहन योजना के बारे में विस्तार से दी जानकारी

- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत हवाई यात्रा के बारे में भी बताया

- 22 तारीख से सीखो कमाओ योजना की शुरुआत के बारे में भी जानकारी

- क्षेत्रीय सांसद राज बहादुर सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन विधायक हरि सिंह सप्रे रहे मौजूद

- भाजपा को प्रदेश में दोबारा लाने सरकार बनाने के लिए जनता से मांगा समर्थन

- कई जन हितेषी योजना को कांग्रेस शासन द्वारा बंद करने पर विपक्ष को घेरा

आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कुरवाई विधानसभा के अंतर्गत कुरवाई में एक बड़ा आयोजन किया गया.... कुरवाई से कुछ दूरी पर स्थित रूसिया पठार पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे जहां से वह कुरवाई आए.... घुंघट गार्डन से बस स्टैंड तक उनका रोड शो रहा मात्र 2 किलोमीटर की दूरी को करीब सवा दो घंटे में पूरा किया गया... सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में नागरिक विभिन्न सामाजिक संगठन उनका स्वागत कर रहे थे... रथ पर मुख्यमंत्री के अलावा सांसद राज बहादुर सिंह और भाजपा के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन मौजूद रहे... बस स्टैंड पर जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान अपनी आमसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने लाडली बहना, सीखो कमाओ योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन हवाई योजना सहित कई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी... कुरवाई विधानसभा और उसके आसपास के क्षेत्र में करोड़ों रुपए की सौगात भी उन्होंने मंच से दी... मध्य प्रदेश को एक परिवार मानते हुए भाजपा को दोबारा मौका दिए जाने की अपील आम जनता से की

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो