बारिश में पानी के लिए तरसते विदिशा जिले के नागरिक

बारिश का मौसम चल रहा है और बीच सावन में लोगो को पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है । ऐसे में अब आप अपने जनप्रतिनिधियों और अफसरों को जो भी कहना चाहो स्वतंत्र हो । विदिशा जिले की बासौदा विधानसभा क्षेत्र की महागौर पंचायत के लाल पठार क्षेत्र में 2 साल पहले हुए कुआं धंस गया था जिसमे 11 लोगो की मौत हो गई थी । इसके बाद आनन फानन में प्रशासन ने 3 बोर करवाकर घर घर पाइप से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की थी जो अब महज शो पीस बनकर रह गई है । क्षेत्र के लोगो को 2 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है वही ग्यारसपुर जनपद के मिचरोन गांव में पानी की सामस्या को लेकर ग्रामीणों ने आज जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का वाहन रोक लिया और उनसे पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की । जिस पर उन्होंने अधिकारियों को तुरंत फोन करके गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए निर्देश दिए ।...

बारिश का मौसम चल रहा है और बीच सावन में लोगो को पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है । ऐसे में अब आप अपने जनप्रतिनिधियों और अफसरों को जो भी कहना चाहो स्वतंत्र हो । विदिशा जिले की बासौदा विधानसभा क्षेत्र की महागौर पंचायत के लाल पठार क्षेत्र में 2 साल पहले हुए कुआं धंस गया था जिसमे 11 लोगो की मौत हो गई थी । इसके बाद आनन फानन में प्रशासन ने 3 बोर करवाकर घर घर पाइप से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की थी जो अब महज शो पीस बनकर रह गई है । क्षेत्र के लोगो को 2 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है वही ग्यारसपुर जनपद के मिचरोन गांव में पानी की सामस्या को लेकर ग्रामीणों ने आज जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का वाहन रोक लिया और उनसे पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की । जिस पर उन्होंने अधिकारियों को तुरंत फोन करके गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए निर्देश दिए ।

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो