विदिशा जिले के लटेरी में 2 वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए परिजनों का हंगामा

विदिशा जिले के लटेरी में 2 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में होम्योपैथिक डॉक्टर संतोष साहू पर गंभीर आरोप लगे हैं। बच्चे के पिता विनोद कुशवाह ने बताया कि सर्दी-खांसी के इलाज के लिए वे बुधवार रात बच्चे को सांई कृपा क्लीनिक ले गए थे, जहां डॉ. साहू ने तीन दवाइयों की बोतलें दीं। दवा देने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई, उसे उल्टियां और दस्त शुरू हो गए। पिता का आरोप है कि डॉक्टर ने समय पर सहायता नहीं की और लटेरी के अन्य अस्पतालों में भी मदद नहीं मिली। अंततः सरकारी अस्पताल में बच्चे को मृत घोषित किया गया ।परिजनों और स्थानीय लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक के सामने चक्काजाम किया, पथराव किया और डॉक्टर के साथ मारपीट की। पुलिस ने डॉ. साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और क्लीनिक का सामान जब्त कर लिया। बीएमओ अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि बच्चे का पोस्टमॉर्टम हो चुका है और क्लीनिक से मिली एलोपैथिक व होम्योपैथिक दवाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। एडिशनल एसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने कहा कि पोस्टमॉर्टम और स्वास्थ्य विभाग की जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। एसडीएम विनीत तिवारी ने स्थिति को नियंत्रित कर जांच का आश्वासन दिया।प्रशासन ने ओम सांई क्लीनिक को सील कर दिया है और लटेरी व आसपास के निजी क्लीनिकों की जांच शुरू कर दी है। यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है।...

विदिशा जिले के लटेरी में 2 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में होम्योपैथिक डॉक्टर संतोष साहू पर गंभीर आरोप लगे हैं। बच्चे के पिता विनोद कुशवाह ने बताया कि सर्दी-खांसी के इलाज के लिए वे बुधवार रात बच्चे को सांई कृपा क्लीनिक ले गए थे, जहां डॉ. साहू ने तीन दवाइयों की बोतलें दीं। दवा देने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई, उसे उल्टियां और दस्त शुरू हो गए। पिता का आरोप है कि डॉक्टर ने समय पर सहायता नहीं की और लटेरी के अन्य अस्पतालों में भी मदद नहीं मिली। अंततः सरकारी अस्पताल में बच्चे को मृत घोषित किया गया ।परिजनों और स्थानीय लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक के सामने चक्काजाम किया, पथराव किया और डॉक्टर के साथ मारपीट की। पुलिस ने डॉ. साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और क्लीनिक का सामान जब्त कर लिया। बीएमओ अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि बच्चे का पोस्टमॉर्टम हो चुका है और क्लीनिक से मिली एलोपैथिक व होम्योपैथिक दवाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। एडिशनल एसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने कहा कि पोस्टमॉर्टम और स्वास्थ्य विभाग की जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। एसडीएम विनीत तिवारी ने स्थिति को नियंत्रित कर जांच का आश्वासन दिया।प्रशासन ने ओम सांई क्लीनिक को सील कर दिया है और लटेरी व आसपास के निजी क्लीनिकों की जांच शुरू कर दी है। यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है।

#infovidisha #vidisha #Lateri #hungama

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो