स्कूल TC नही दे रहा छात्र ने अपने पिता के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच और शिकायत की......

विदिशा के टीलाखेड़ी स्थित बलभद्र स्कूल में पढ़ने वाले छात्र दिव्यांश को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) न मिलने का मामला सामने आया है। छात्र अपने पिता चंद्रभान सिंह के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि छात्र के आठवीं पास करने के बावजूद स्कूल प्रशासन टीसी जारी करने में टालमटोल कर रहा है। साथ ही, निर्धारित शुल्क से अधिक करीब 850 रुपये की मांग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।...

विदिशा के टीलाखेड़ी स्थित बलभद्र स्कूल में पढ़ने वाले छात्र दिव्यांश को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) न मिलने का मामला सामने आया है। छात्र अपने पिता चंद्रभान सिंह के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि छात्र के आठवीं पास करने के बावजूद स्कूल प्रशासन टीसी जारी करने में टालमटोल कर रहा है। साथ ही, निर्धारित शुल्क से अधिक करीब 850 रुपये की मांग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

छात्र के पिता का कहना है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे बेटे का दाखिला अब सरकारी स्कूल में कराना चाहते हैं, लेकिन टीसी न मिलने से परेशानी हो रही है। मामले की शिकायत संयुक्त कलेक्टर को सौंप दी गई है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

#infovidisha #MPNews #vidisha #vidishaschool #vidishaeducation

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो