गोकुल धाम कॉलोनी के रहवासियों ने ईदगाह चौराहे पर चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया......

विदिशा की गोकुल धाम कॉलोनी के रहवासियों ने मंगलवार दोपहर ईदगाह चौराहे पर चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि कॉलोनी में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। रहवासियों का कहना है कि पिछले तीन महीने से शिकायतों के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। साथ ही, कॉलोनी विकसित करने वालों पर धमकाने और शिकायत करने पर घर तोड़ने की चेतावनी देने का भी आरोप लगाया है।...

विदिशा की गोकुल धाम कॉलोनी के रहवासियों ने मंगलवार दोपहर ईदगाह चौराहे पर चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि कॉलोनी में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। रहवासियों का कहना है कि पिछले तीन महीने से शिकायतों के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। साथ ही, कॉलोनी विकसित करने वालों पर धमकाने और शिकायत करने पर घर तोड़ने की चेतावनी देने का भी आरोप लगाया है।

वहीं, प्रशासन का कहना है कि एक बच्चे को करंट लगने की घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई थी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मौके पर पहुंचकर चर्चा के बाद मामले का समाधान किया जाएगा।

#infovidisha #MPNews #vidisha #infovidishanews #vidishacolony #vidishapublic

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो