प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ता को आ गया चक्कर, गुस्साई महिलाओं ने कर दिया चक्काजाम।खूब हुआ हंगामा ..

- पिछले 1 महीने से धरना प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने अचानक किया चक्काजाम...

- पिछले 1 महीने से धरना प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने अचानक किया चक्काजाम

- तेज धूप में सड़क पार करने के दौरान अचानक की एक कार्यकर्ता गश खा के गिर पड़ी

- जिसे देख सभी आशा कार्यकर्ता उग्र हो गई और रास्ता जाम कर दिया

आशा कार्यकर्ता जो स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी कही जाती हैं.. अपनी 2 सूत्री मांगों को लेकर पिछले 1 महीने से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही हैं साथ ही साथ पुरानी जिला अस्पताल में टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है.. वशीकरण आज दोपहर सड़क पार करने के दौरान एक आशा कार्यकर्ता अचानक गैस खाकर सड़क पर गिर पड़ी उसे अचानक सड़क पर गिरा देख सभी आशा कार्यकर्ता उग्र हो गई और उन्होंने बेहोश हुई आशा कार्यकर्ता को अस्पताल पहुंचाने के बाद सड़क पर जाम लगा दिया इस पूरे मामले को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले 1 महीने के दौरान स्वास्थ्य विभाग या शासन प्रशासन की तरफ से उनकी सुध लेने कोई नहीं आया हालात इतने बुरे हो गए हैं कि आशा कार्यकर्ता है कमजोर हो गई हैं तेज धूप की वजह से एक आशा कार्यकर्ता की यह हालत हुई है जिला अध्यक्ष विनीता शर्मा उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची और इधर अन्य आशा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगा दिया हालांकि बाद में आशा कार्यकर्ता के स्वस्थ होने की सूचना मिलने के बाद जाम हटा दिया गया... चक्का जाम की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार सरोज अग्निवंशी भी मौके पर आई लेकिन तब तक चक्का जाम हट चुका था उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ताओं को दोबारा ऐसा ना करने की चेतावनी दी साथ ही उन्होंने सीएमएचओ को आशा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने के लिए मौके पर आने को कहा है

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो