जानवर कौन ? #Views और #followers के लिए मगरमच्छ से क्रूरता: दो युवक गिरफ्तार...​

जानवर कौन ? ...

जानवर कौन ?

यह वीडियो मध्यप्रदेश के शिवपुरी का बताया जा रहा है ......

#Views और #followers के लिए मगरमच्छ से क्रूरता: दो युवक गिरफ्तार...

​सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने की होड़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील के ग्राम गरेठा में दो युवकों द्वारा एक बेबस मगरमच्छ की पूंछ पकड़कर घुमाने और उसे पानी में फेंकने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में मगरमच्छ घायल या मृत प्रतीत हो रहा है।
​वीडियो सामने आते ही वन विभाग ने एसटीएफ की मदद से आरोपी सूखनंदन केवट और तोरण आदिवासी को हिरासत में ले लिया है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि मछली पकड़ने के लिए करंट का इस्तेमाल करने से मगरमच्छ की मौत हुई होगी। वन विभाग की टीम मगरमच्छ की तलाश कर रही है।

#infovidisha #shivpuri #socialmediamarketing #mpnews

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो