सुबह 4 बजे चौराहे पर भिड़ी creta और scorpio, इतनी भीषण टक्कर कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए .....

विदिशा के गांधी चौक नीमताल पर गुरुवार अलसुबह करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब आगर मालवा के न्यायाधीश की कार और भोपाल की ओर जा रही काले रंग की स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि न्यायाधीश की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान की दीवार से जा टकराई, जबकि स्कॉर्पियो करीब 50 मीटर दूर जाकर ओवरब्रिज के पास व्हील टूटने के बाद रुक गई। हादसे के दौरान दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा नुकसान टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, न्यायाधीश के वाहन में सवार सुरक्षा गार्ड धर्मेंद्र अहिरवार घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ तेज और लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।...

विदिशा के गांधी चौक नीमताल पर गुरुवार अलसुबह करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब आगर मालवा के न्यायाधीश की कार और भोपाल की ओर जा रही काले रंग की स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि न्यायाधीश की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान की दीवार से जा टकराई, जबकि स्कॉर्पियो करीब 50 मीटर दूर जाकर ओवरब्रिज के पास व्हील टूटने के बाद रुक गई। हादसे के दौरान दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा नुकसान टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, न्यायाधीश के वाहन में सवार सुरक्षा गार्ड धर्मेंद्र अहिरवार घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ तेज और लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

#infovidishanews #vidisha #infovidisha #MPNews #vidishapolice #vidishaaccident

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो