VIDISHA CRIME NEWS - महिला कर रही थी घने जंगल में गांजा की खेती , लाखो रुपए का गांजा बरामद
विदिशा जिले के मुगलसराय थानांतर्गत मिर्जापुर टपरा गांव में मादक पदार्थ गांजा की अवैध खेती करने का मामला सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके से 1302 गांजे के पौधे और सूखा गांजा भी बरामद किया है।...
मिर्जापुर टपरा गांव की ललिता बाई अपने बाड़े में गांजे की खेती कर रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांजे के पौधे और सूखा गांजा बरामद कर लिया और महिला को हिरासत में लिया है।
एडिशनल एसपी समीर यादव का कहना है कि मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी । जानकारी मिलते ही मुगलसराय और दीपना खेड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। और गांजे के पौधों को बरामद किया, जिनका वजन 141 किलोग्राम बताया जा रहा है। वहीं इनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। साथ ही 50 हजार का सूखा गांजा भी जब्त हुआ है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#vidishatoday #infovidisha #vidishanews #MPNews #क्राइम #crime #गांजा #narcotics #विदिशा #vidisha #vidishapolice #police
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो


