VIDISHA NEWS पति पत्नी ने मिलकर कर डाली पड़ोसी के यहां 1 करोड़ की चोरी , विदिशा एसपी ने किया खुलासा
#इन्द्रप्रस्थ_कालोनी मे हुई #चोरी का खुलासा...
तीन आरोपी गिरफ्तार
#अपराध_क्रमांक:- 563 /23 धारा 457 ,380 भादवि
#घटना_का_संछिप्त_विवरण:-
थाना सिविल लाईन विदिशा मे दिनांक 29.08.2023 को फरियादिया सोनम रघुवंशी पति संजय उर्फ संजीव रघुवंशी निवासी अय्यप्पा मंदिर के पास इन्द्रप्रस्थ कालोनी विदिशा ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 22.08.2023 से 29.08.2023 के बीच उनके सुने मकान मे कोई अज्ञात चोर द्वारा लोहे के जाल की सरिया काटकर दरवाजे का ताला तोड़कर घर मे प्रवेश कर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी रूपये चोरी कर ले गये है जिसकी सुची पृथक से प्रदान की गई ।उक्त सुची में लगभग 70 -75 तोला सोना एवं चांदी करीब 1 किलो चांदी नगदी एक लाख बीस हजार रूपये कुल मशरूका पचपन से सत्तर लाख रूपये का चोरी जाना संभावित बताया था उक्त सूचना पर अपराध क्र.563/2023 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
#पुलिस_कार्यवाहीः-
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुएपुलिस अधीक्षक विदिशा श्री दीपक शुक्ला के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव के मार्गदर्सन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश तिवारी के पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री शाहबाज खान के नेतृत्व मे तत्काल अनुभाग विदिशा के स्मार्ट वर्कर की एस.आई.टी. टीम का गठन किया गया ।
टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. केमरे व तकनीकी आधार पर घटना करने वाले आरोपियो की तलास पतारसी हेतु अलग अलग टीम को रवाना किया गया मुखबिर तंत्र को सक्रीय किया गया । निरंतर प्रयास के दौरान टीम को मुखबिर की सूचना पर आरोपी सोनू कुर्मी ,दीपिका कुर्मी ,बंटी कुर्मी ,सचिन ,दिनेस की घटना में संलिप्तता की जानकारी प्राप्त होने पर टीम द्वारा दिनांक 06.09.2023 को मुखबिर की सूचना पर बायपास रोड से मो.सा. से जाते हुए आरोपी सोनू कुर्मी को पकड़ा व दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये । पकड़े गये आरोपी सोनू से पूछताछ मे उक्त घटना करना स्वीकार किया एवं बताया कि सूने मकानो की दो तीन दिन रैकी करके लोहे के औजार से घर की जाली एवं कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसकी सूचना पर अन्य आरोपीयान दीपिका व बंटी को गिरफ्तार किया उक्त तीनो आरोपीयान से मेमोरेंडम के आधार पर घटना मे चोरी गये सामान में से *एक सोने की करधौनी ,एक सोने का रानी हार ,एक सोने का हार छोटा , सोने के बाजूबंद दो नग ,एक सोने की माथे की बिंदी ,एक सोने सोने का पत्ती वाला हार ,एक सोने की चैन बड़ी वाली ,सोने की लेडिज अंगुठी तीन नग ,सोने की चुड़िया 6 नग ,सोने के झुमके तीन जोड़ कुल बजनी लगभग 65 तोला सोने के जेवरात एवं चांदी की बिछिया 40 नग ,चादी की पायल 10 नग कुल बजनी लगभग एक किलो कुल मशरूका 65 लाख* रूपये व घटना मे प्रयुक्त मो.सा. व ताला तोड़ने वाले औजार को जप्त किया गया है । प्रकरण में आरोपी सचिन एवं दिनेश की तलाश की जा रही है व गिरफ्तार आरोपियो से अन्य चोरी की घटना के बारे मे पूछताछ की जा रही है । आरोपीयो के पूर्व के भी चोरी के आपराधिक रिकार्ड है ।
#गिरफ्तार_आरोपीयो_के_नाम
(1) सोनू कुर्मी पिता बाबूलाल कुर्मी उम्र 29 साल निवासी शेरपुर हांल पता अयोध्या बस्ती के पीछे विदिशा
(2) दीपिका कुर्मी पति सोनू कुर्मी उम्र 26 साल निवासी शेरपुर हांल पता अयोध्या बस्ती के पीछे विदिशा
(3) बंटी कुर्मी पिता बाबूलाल कुर्मी उम्र 40 साल निवासी शेरपुर थाना करारिया विदिशा
#फरार_आरोपी-
1.सचिन पिता नारायण अहिरवार उम्र 20 साल निवासी सेरपुर थाना करारिया
2.दिनेश पिता बलवीर सिंह दांगी उम्र 27 साल निवासी हलाली कालोनी
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री दीपक शुक्ला ने चोरी पकड़ने पर नगद पुरूस्कार की घोषमा की एवं उक्त टीम को श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय ग्रामीण रेंज भोपाल से नगद पुरूस्कृत कराने हेतू प्रतिवेदन प्रस्तावित किया है ।
#vidishatoday #infovidisha #एसएटीआई #vidishanews #crime #क्राइम #vidisha_crime_news #vidishacrime #चोरी #chori #खुलासा #विदिशा #vidisha #पुलिस #police
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो


