VIDISHA NEWS - विधायक जी को पुलिस ने थाने में बैठाया , फिर सांसदजी से ब्रिज का फीता कटवाया

सितंबर में पढ़ रही भीषण गर्मी के बीच आज विदिशा का राजनीतिक पारा भी काफी गर्म रहा । दरअसल आज खरी फटक ओवर ब्रिज की थर्ड लेग का लोकार्पण कार्यक्रम विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव के द्वारा होना था । लेकिन चुनावी मौसम में राजनैतिक रस्साकसी ना हो यह कैसे हो सकता है । काफी दिन पहले से यातायात के लिए तैयार इस थर्ड लेग को शुरू करने की मांग जनता द्वारा काफी दिनों से की जा रही थी । ...

सितंबर में पढ़ रही भीषण गर्मी के बीच आज विदिशा का राजनीतिक पारा भी काफी गर्म रहा । दरअसल आज खरी फटक ओवर ब्रिज की थर्ड लेग का लोकार्पण कार्यक्रम विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव के द्वारा होना था । लेकिन चुनावी मौसम में राजनैतिक रस्साकसी ना हो यह कैसे हो सकता है । काफी दिन पहले से यातायात के लिए तैयार इस थर्ड लेग को शुरू करने की मांग जनता द्वारा काफी दिनों से की जा रही थी ।
जनता की मांग और जरूरत को देखते हुए कांग्रेस नेताओ द्वारा इस थर्ड लेग को तुरंत शुरू न करने पर , ब्रिज के बीच में दीवार तोड़कर , चालू करने की चेतावनी दी गई थी । इसलिए जब विदिशा विधायक ने साथियों सहित सांसद को ज्ञापन देने जाने का एलान किया तो प्रशासन सजग हो गया । कि कही कार्यक्रम स्थल पर हंगामा न हो जाए । अधिकारी विधायक जी को रोकने की कोशिश करते रहे । जब विधायक और उनके साथी नही माने तो सबको पुलिस की गाड़ियों में भरकर अजाक्स थाना ले जाया गया । जहां विधायक जी ने अपना जुर्म बताने की मांग करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने को मांग कर दी । काफी देर तक हंगामा चलता रहा । कांग्रेसियों और अधिकारियों के बीच गरमा गरम बहस होती रही । उधर हरकत में आए प्रशासन ने आनन फानन में सांसद जी से थर्ड लेग का लोकार्पण कराया । इसके बाद कांग्रेसियों को भी थाने से छोड़ दिया गया ।


#infovidisha #vidisha #विदिशा #vidishanews #vidishatoday #बीजेपी #भाजपा #bhopal #shivraj #mpnews #कांग्रेस #congress #khariphatak #हंगामा

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो