VIDISHA NEWS वात्सल्य स्कूल में हुई गणपति बप्पा की भव्य आगवानी
वह दिन दूर नही जब विदिशा का गणेश उत्सव देखने भी देश भर से लोग आया करेंगे जी हां विदिशा के प्रतिष्ठित वात्सल्य स्कूल में भी आज गणेश जी की आगवानी अत्यंत भव्यता के साथ की गई । स्कूल में गणेश जी की आगवानी के साथ ही यहां 7 दिन तक अनेक सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे जिन्हें यहां बच्चो ने काफी लगन और मेहनत से तैयार किया है । बच्चो की इन प्रस्तुतियों को देखने पलक गण वर्ष भर का इंतजार करते है तो आम नागरिक इन कार्यक्रमों को देखने लालायित रहता है । वात्सल्य स्कूल में जब से गणेश उत्सव कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है तब से यह कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है । गणेश जी आराधना से यहां के बच्चो में गणेश जी की भक्ति देखते ही बनती है । कहा जाता है की बच्चे गणेश जी को भगवान से ज्यादा दोस्त मानते है और उन्हें उसी तरह पूजते है परिणामस्वरूप बप्पा भी उन्हे अच्छी बुद्धि और विद्या का आशीर्वाद देते है । अपने आराध्य गणेश जी की आराधना में विदिशा के स्कूली बच्चे पूरे देश भर की अनेक संस्कृतियों के रंग अपनी प्रस्तुतियों से विदिशा की धरा पर बिखेर रहे है । कभी लग रहा है की मानो हम महाराष्ट्र आ गए हो तो कभी गुजरात में होने का एहसास कराता है । उनकी प्रस्तुतियों को देखकर शहर के लोग मंत्रमुग्ध हो गए है ।...
#infovidisha #vidishanews #vidisha #विदिशा #mpnews #vidishatoday #vidishanews
#विदिशासमाचार #vidishatoday #infovidishaportal #MPElection2023 #infovidisha #विदिशा_की_खबर #mpnews #गणेशोत्सव #गणेश #ganeshotsav #ganeshutsav #वात्सल्य #vatsalya #vatsalyaschool
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो


