दुपारिया मामले को लेकर महिला कांग्रेस का विदिशा में धरना, पक्का मकान,सरकारी नौकरी की मांग

- प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा दुपारिया गांव की घटना को लेकर माधवगंज पर दिया गया धरना...

- प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा दुपारिया गांव की घटना को लेकर माधवगंज पर दिया गया धरना

- आरोपियों पर सख्त कार्यवाही और सुसाइड नोट में लिखे तीन भाजपा नेताओं पर कार्यवाही की मांग

- पीड़ित परिवार के कच्चे मकान को आवास योजना में बनवाने की मांग , आरोपियों के घरों को ध्वस्त करने की मांग

- प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने सीएम द्वारा व्यक्त की गई शोक संवेदनाओं को बताया घड़ियाली आंसू

विदिशा जिले की नटेरन तहसील के अंतर्गत ग्राम दुपारिया में एक ही परिवार के 2 सदस्यों द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल द्वारा विदिशा के माधवगंज पर धरना प्रदर्शन किया गया.... जिसमें जिले भर की महिला कांग्रेस की सदस्य पदाधिकारी शामिल रही.... प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने इस मामले में पीड़ित परिवार के लिए ₹2500000 की आर्थिक मदद परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, कच्चे मकान को पक्का मकान बनाने की मांग और आरोपियों के घरों को ध्वस्त करने की मांग की गई है.... वहीं प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री आशा सिंह राजपूत ने बताया कि जैन भाजपा नेताओं को बचाने की कोशिश सरकार और भाजपा कर रही है उनके खिलाफ एआईआर की मांग को लेकर कोतवाली में आवेदन दिया जाएगा.... इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रियंका किरार, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी रघुवंशी और जिलेभर से महिला कांग्रेस की सदस्य शामिल रही ।

#vidishanews #bhopal #infovidisha #vidishatoday #दुपारिया #Dupariya #nateran #नटेरन #कांग्रेस #Congress #बीजेपीसरकार #बीजेपी #भाजपा #शिवराजसरकार #shivraj

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो