दुपारिया मामला , ब्राह्मण समाज ने दिया ज्ञापन कड़ी कार्यवाही न होने पर हाईकोर्ट जाने की कही बात

विदिशा जिले के दुपारिया गांव में हुए , पिता-पुत्री सुसाइड केस में , अब तक न्याय नहीं मिलने से आक्रोशित ब्राह्मण समाज , सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा । वहां उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा । उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट में याचिका लगाने की बात भी कही ।...

विदिशा जिले के दुपारिया गांव में हुए , पिता-पुत्री सुसाइड केस में , अब तक न्याय नहीं मिलने से आक्रोशित ब्राह्मण समाज , सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा । वहां उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा । उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट में याचिका लगाने की बात भी कही ।

उल्लेखनीय है कि दुपारिया में छेड़छाड़ से परेशान लड़की ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके 45 दिन बाद आरोपियों की धमकी से परेशान , पिता ने भी आत्महत्या कर ली । ब्राह्मण समाज आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए , एडिशनल एसपी समीर यादव को एक ज्ञापन सौंपा ।

ज्ञापन में कहा गया है कि युवती से छेड़खानी करने वाले रसूखदार और आर्थिक रूप से संपन्न सुदीप धाकड़ के लिए इस प्रकार की चार्जशीट बनाई थी, जिसकी वजह से उसे आसानी से जमानत मिल गई। वहीं, सुदीप धाकड़ के प्रकरण को खत्म कराने और गवाहों के बयान बदलने के लिए पीड़ित परिवार को धमकियां दी जा रही थीं। आरोपियों ने ब्राह्मण परिवार के मुखिया को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
ज्ञापन के जरिए पीड़ित परिवार के एक सदस्य के लिए नौकरी की मांग भी की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि तीन दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो वे हाई कोर्ट जाएंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे।


#विदिशा #nateran #नटेरन #बीजेपी #vidishanews #infovidisha #vidisha #bhopal #vidishatoday #दुपारिया #dupariya #ब्राह्मण #brahaman

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो