रायसेन स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर मंत्री जी को आया चक्कर , मंच पर गिरे देखिए वीडियो

रायसेन में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी को चक्कर आ गए और मंच पर गिर पड़े। मंत्री ने मुख्य परेड के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनको इलाज के लिए कलेक्टर और एसपी जिला अस्पताल ले गए। ...

रायसेन में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी को चक्कर आ गए और मंच पर गिर पड़े। मंत्री ने मुख्य परेड के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनको इलाज के लिए कलेक्टर और एसपी जिला अस्पताल ले गए।
उन्हें वहां मौजूद रायसेन कलेक्टर और एसपी सहित मौजूद लोगो ने सम्हाला । मंत्री जी के चक्कर आने की खबर से वहां हड़कंप मच गया । वहां मौजूद लोग घबरा गए। रायसेन जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल ओढ़ ने बताया कि मंत्री लंबे समय तक खड़े रहे। इससे उनका सिंकोप ब्लड सर्कुलेशन रुक गया। हार्ट तक ब्लड कम पहुंचने से यह स्थिति बनी और चक्कर आ गए। उनका बीपी और शुगर चेक किया गया, जो नॉर्मल था। अब वह स्वस्थ हैं।

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो