विदिशा में लोहा बाजार खाई क्षेत्र के लोगो ने गंदगी और अतिक्रमण का विरोध कर किया हंगामा

विदिशा शहर में वार्ड नंबर 16 लोहा बाजार खाई क्षेत्र के रहवासियों का अब रहना मुश्किल हो गया है । क्षेत्र में इतनी गंदगी रहती है की वहां बीमारियां फैल रही है । रहवासियों का कहना है कि कई बार शासन प्रशासन को लिखित ज्ञापन दे चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं होती । 10 साल पहले नगरपालिका ने खाई रोड में एक बड़ा टीन शेड बनवाया था ताकि बड़े बाजार में लगने वाले फल और सब्जी के ठेले मेन रोड से हट जाए और वहां दिन में कई बार होने वाले ट्रैफिक जाम से जनता को मुक्ति मिल जाए पर ऐसा हुआ नही , इन ठेले वाले को खाई रोड पर टिन शेड में दुकानें भी मिल गई लेकिन फिर भी बड़े बाजार में ही बीच रोड पर वह ठेले लगा रहे हैं और यह टीन शेड अब यहां के रहवासियों के लिए परेशानी की वजह बन गया है क्योंकि यहां असामाजिक तत्वों का दिनभर जमावड़ा रहता है । दिनभर लड़ते है , अश्लील गालियां बकते है यहीं दारू पीते हैं , यहां सट्टा चलता है , प्रशासन लगातार अनदेखि कर रहा है , यही मीट मार्केट है और यही स्कूल और मंदिर भी है पर इस और ध्यान देने वाले जिम्मेदार अधिकारी नदारद है वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद पति का कहना है कि यह बड़े लोगों का मामला है इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हमने भी कई बार नगरपालिका में इस बात को रखा है पर सुनवाई नहीं होती आज रहवासियों ने काफी हंगामा किया तब जाकर वहां पार्षद पति पहुंचे और अब आगे वरिष्ठ जनों को इस बात से अवगत कराने की बात कह रहे हैं तो वही मंदिर पुजारी का भी इस मामले को लेकर कहना है कि मंदिर से ही लगकर नगर पालिका की कचरा गाड़ी टिका देते हैं तो वहीं कचरा भी फेंका जा रहा है अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में जहां प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है तो अब किसके पास फरियाद लेकर जाएं यह समझ से परे है.....

विदिशा शहर में वार्ड नंबर 16 लोहा बाजार खाई क्षेत्र के रहवासियों का अब रहना मुश्किल हो गया है । क्षेत्र में इतनी गंदगी रहती है की वहां बीमारियां फैल रही है । रहवासियों का कहना है कि कई बार शासन प्रशासन को लिखित ज्ञापन दे चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं होती । 10 साल पहले नगरपालिका ने खाई रोड में एक बड़ा टीन शेड बनवाया था ताकि बड़े बाजार में लगने वाले फल और सब्जी के ठेले मेन रोड से हट जाए और वहां दिन में कई बार होने वाले ट्रैफिक जाम से जनता को मुक्ति मिल जाए पर ऐसा हुआ नही , इन ठेले वाले को खाई रोड पर टिन शेड में दुकानें भी मिल गई लेकिन फिर भी बड़े बाजार में ही बीच रोड पर वह ठेले लगा रहे हैं और यह टीन शेड अब यहां के रहवासियों के लिए परेशानी की वजह बन गया है क्योंकि यहां असामाजिक तत्वों का दिनभर जमावड़ा रहता है । दिनभर लड़ते है , अश्लील गालियां बकते है यहीं दारू पीते हैं , यहां सट्टा चलता है , प्रशासन लगातार अनदेखि कर रहा है , यही मीट मार्केट है और यही स्कूल और मंदिर भी है पर इस और ध्यान देने वाले जिम्मेदार अधिकारी नदारद है वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद पति का कहना है कि यह बड़े लोगों का मामला है इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हमने भी कई बार नगरपालिका में इस बात को रखा है पर सुनवाई नहीं होती आज रहवासियों ने काफी हंगामा किया तब जाकर वहां पार्षद पति पहुंचे और अब आगे वरिष्ठ जनों को इस बात से अवगत कराने की बात कह रहे हैं तो वही मंदिर पुजारी का भी इस मामले को लेकर कहना है कि मंदिर से ही लगकर नगर पालिका की कचरा गाड़ी टिका देते हैं तो वहीं कचरा भी फेंका जा रहा है अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में जहां प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है तो अब किसके पास फरियाद लेकर जाएं यह समझ से परे है..

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो