पक्षी तड़पते रहे, पेड़ कटते रहे,सामने आई विदिशा के शासकीय पशु चिकित्सालय के कर्मचारियों की निर्ममता

हरे भरे पेड़ और पक्षियों की चहचहाट हर किसी का मन मोह लेती है । शहर के कोलाहल से दूर लोग पैसा खर्च कर ऐसे माहौल में रहने जाते है । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर रोज एक पेड़ लगाकर हरियाली का संदेश दे रहे है । लेकिन विदिशा के एक सरकारी दफ्तर के परिसर में मौजूद अनेक हरे भरे पेड़ काट दिए गए । जिससे उस क्षेत्र की हरियाली तो कम हुई ही , उन पेड़ो पर मौजूद सैंकड़ों पक्षियों का आशियाना ही उजड़ गया । पेड़ो के कटते ही बड़ी तादाद में उन पक्षियों के अंडे और बच्चे जमीन पर गिर कर मृत हो गए । कुछ कटती पेड़ो की शाखाओं में दब गए । आज जब मीडिया में यह मामला आया तो उस सरकारी विभाग जो पशुओं के संरक्षण के लिए जाना जाता है की कर्मचारी कह रहे है कि यह सब हमने विदिशा नगर पालिका की अनुमति लेकर किया है । वहीं जिला वन संरक्षण अधिकारी ने मामले में संज्ञान लेते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है ।...

हरे भरे पेड़ और पक्षियों की चहचहाट हर किसी का मन मोह लेती है । शहर के कोलाहल से दूर लोग पैसा खर्च कर ऐसे माहौल में रहने जाते है । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर रोज एक पेड़ लगाकर हरियाली का संदेश दे रहे है । लेकिन विदिशा के एक सरकारी दफ्तर के परिसर में मौजूद अनेक हरे भरे पेड़ काट दिए गए । जिससे उस क्षेत्र की हरियाली तो कम हुई ही , उन पेड़ो पर मौजूद सैंकड़ों पक्षियों का आशियाना ही उजड़ गया । पेड़ो के कटते ही बड़ी तादाद में उन पक्षियों के अंडे और बच्चे जमीन पर गिर कर मृत हो गए । कुछ कटती पेड़ो की शाखाओं में दब गए । आज जब मीडिया में यह मामला आया तो उस सरकारी विभाग जो पशुओं के संरक्षण के लिए जाना जाता है की कर्मचारी कह रहे है कि यह सब हमने विदिशा नगर पालिका की अनुमति लेकर किया है । वहीं जिला वन संरक्षण अधिकारी ने मामले में संज्ञान लेते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है ।

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो