विदिशा के ऐतिहासिक रामलीला मेला का शुभारंभ, नगर में निकली शिव बारात हुआ भव्य स्वागत ...#infovidisha

विदिशा के ऐतिहासिक रामलीला मेला का आज शुभारंभ हो गया है । पहले दिन आज  रामलीला मेला समिति के अंतर्गत शहर के मुख्य मार्गों से भव्य शिव बारात निकली। इस दौरान जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भगवान का पूजन कर बारात का स्वागत किया । अनेक जगहों पर पुष्प वर्षा से बारात का स्वागत किया गया ।...

विदिशा के ऐतिहासिक रामलीला मेला का आज शुभारंभ हो गया है । पहले दिन आज  रामलीला मेला समिति के अंतर्गत शहर के मुख्य मार्गों से भव्य शिव बारात निकली। इस दौरान जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भगवान का पूजन कर बारात का स्वागत किया । अनेक जगहों पर पुष्प वर्षा से बारात का स्वागत किया गया ।

बारात में भगवान शिव जहां अपने गणों के साथ एक रथ पर सजे-धजे विराजमान थे। तो वहीं अन्य रथ पर भगवान ब्रम्हा, विष्णु , सहित अनेक देवी-देवता और भूत पिशाच विराजमान थे । बारात में आगे आगे  नृत्यांगनाएं नृत्य करते हुए चल रहीं थीं। बरात में आकर्षण का केंद्र दिल दिल घोड़ी रही ।

विदिशा के माधवगंज स्थित कांच के मंदिर से प्रारंभ शिव बारात शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची । इस दौरान विदिशा के विभिन्न बैंड वाले पर भगवान भोलेनाथ के भजन की धुन से लोगो को नाचने के लिए बैचेन कर रहे थे । रामलीला पहुंचते ही वहां बारात का भव्य स्वागत हुआ और शिव-पार्वति का विवाह मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ।

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो